Showing posts with label Songs. Show all posts
Showing posts with label Songs. Show all posts

गुलज़ार और इब्न बतूता के जूते के बहाने

>> Wednesday, January 27, 2010

हाल ही में कहीं से लौटना हो रहा था और कार में ठसाठस बैठे हम सब ऍफ़ एम् रेडियो में बज रहे बेसुरे गानों और unimaginative विज्ञापनों से त्रस्त बातों को फूटबाल की तरह एक दिशा से दूसरी दिशा में ले जा रहे थे कि अचानक रेडियो पर विशाल भारद्वाज के संगीत में गुलज़ार साहब के बोल गूँज उठे - " इब्न बतूता ता ता ता..."
रेडियो और टीवी से एक लम्बे अरसे से दूरी बनाई हुयी है  मैंने, सो जहां बाकी के लोग गीत के साथ गुनगुना रहे थे वहीँ मैं इसे पहली बार सुन कर सोच में पड़ गया कि क्यों ये पंक्तियाँ ज़रा सुनी सुनी सी लग रही हैं, फिर याद आई बचपन में पराग में पढ़ी  सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी की बाल-कविता बतूता का जूता. अरे हाँ! ये वही पंक्तियाँ तो हैं करीब करीब!
गुलज़ार साहब ने फिर से कहीं से इंस्पिरेशन ले एक मजेदार गीत रच डाला. अब तक बात बुल्ले शाह, ग़ालिब और खुसरो की पंक्तियों तक ही थी, पर सक्सेना जी की बाल कविता को एक नया टेक देना और उसे जनमानस में फिर से लोकप्रिय बनाना मानो एक खूबसूरत वेबपेज  को रिफ्रेश करके नए सिरे से देखने जैसा है...

इन ख्यालों में मैं खोया ही था कि बाजू से आवाज़ आई, "What does Ibn Battuta Means??"
और किसी ने जवाब दिया, "arre isn't it that shopping mall in Dubai...where we shopped last time?"

मैंने सर पीट लिया कि १३वीं सदी के महान यात्री और विद्वान् इब्न बतूता को याद रखने के लिए अब हमें गुलज़ार साहब के गाने और दुबई के shopping mall की ज़रूरत पड़ने लगी? बाद में ज़रा सी खोज से पता लगा उस माल में भी इब्न बतूता पर एक Interactive Display लगा हुआ है, काश उन्होंने वहाँ सिर्फ shopping ना करके वहाँ लगे इब्न बतूता के इस Interactive Display को भी देखा होता? कई बार कुछ खूबसूरत चीज़ें हमारी नज़रों के सामने ही होती हैं पर हमारी नज़र उन पर नहीं पड़ती क्योंकि हम किन्हीं और बातों में इतने खोये होते हैं कि हमें और कुछ नज़र ही नहीं आता, अगली बार इन्टरनेट को थोड़ी देर का ब्रेक दे कर अपने पिताजी के बचपन के किस्से सुन कर देखिएगा बड़ा आनंद आएगा ठीक वैसे ही जैसे इस गीत को सुन कर मुझे बचपन में पढ़ी इस बाल-कविता को याद करके आया.


इब्न बतूता का जूता - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
इब्नबतूता पहन के जूता
निकल पड़े तूफान में
थोड़ी हवा नाक में घुस गई
घुस गई थोड़ी कान में


कभी नाक को, कभी कान को
मलते इब्नबतूता
इसी बीच में निकल पड़ा
उनके पैरों का जूता


उड़ते उड़ते जूता उनका
जा पहुँचा जापान में
इब्नबतूता खड़े रह गये
मोची की दुकान में।

Read more...

दोस्त, दोस्ती और सिनेमा

>> Sunday, August 2, 2009

आज के दिन को या कि कहें अगस्त के पहले रविवार को पूरे विश्व में फ्रेंडशिप डे या मित्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। एस एम् एस ने हमारे जीवन को कुछ इस तरह से आरामदेह बना दिया है कि एक ही मेसेज जो कि आपको भी किसी और ने भेजा है के साथ ज़रा सी फेरबदल करके आप उसे सेंड ऑल करके सभी दोस्तों को एक साथ फ्रेंडशिप डे की शुभकानाएं दे कर अपना सन्डे मज़े से बिता सकते हैं। खैर दोस्तों और दोस्ती की बात हो और सिनेमा के रुपहले परदे पर दिखाई गई दोस्ती की बात ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। मैंने सोचा आज फ्रेंडशिप डे पर एक विशेष पोस्ट लिखी जाए जिसमें मेरे पसंदीदा दोस्ती गीतों के साथ साथ हम यह दिन सेलिब्रेट करें, आइये शुरू करते हैं 1964 में आई राजश्री बैनर के तले बनी फ़िल्म दोस्ती के टाइटल ट्रैक के साथ, सुधीर कुमार (जिन्होंने अंधे मोहन की भूमिका अदा की थी) और सुशील कुमार के अभिनय से सजी इस लो बजट फ़िल्म ने उस वर्ष सफलता के झंडे गाडे थे और उसके सफल होने के पीछे बहुत बड़ा कारण लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का सुमधुर संगीत भी था, जिसके लिए उन्हें उनका सबसे पहला फ़िल्म फेयर अवार्ड भी हासिल हुआ था, जबकि उनका मुकाबला उस वर्ष के दिग्गज संगीतकारों शंकर जयकिशन (संगम) के साथ था। आवाज़ मुहम्मद रफी की, तर्ज़ लक्ष्मीकान्त-प्यारेलाल की और बोल मजरूह सुल्तानपुरी के :



इसके बाद पेश है मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास गबन पर आधारित कृशन चोपडा और हृषिकेश मुख़र्जी द्वारा निर्देशित फ़िल्म गबन (1966) का यह गीत। फ़िल्म गबन कुछ ख़ास सफल नहीं हुयी पर शंकर जयकिशन के संगीत से सजा उसका यह गीत बड़ा ही मधुर है, जिसमें नायक रामनाथ (सुनील दत्त) अपने दोस्तों की दोस्ती से कुछ इस तरह प्रभावित है कि मोहम्मद रफी की आवाज़ में वह गुनगुना उठता है -



इसके बाद चलते हैं अगले दशक में, जब 1973 में हृषिकेश मुख़र्जी द्वारा निर्देशित नमक हराम फ़िल्म में सोमनाथ (राजेश खन्ना) और विक्रम (अमिताभ बच्चन) की दोस्ती को दर्शाते इस सुमधुर गीत ने मानो दोस्ती को एक नया आयाम दे दिया। गीत आनंद बक्षी का, संगीत - राहुल देव बर्मन का, आवाज़ किशोर कुमार की, गीत - दिए जलते हैं...


नमक हराम जब शुरू हुयी थी तो राजेश खन्ना सुपर स्टार थे और अमिताभ बच्चन एक उभरता हुआ कलाकार, पर जिस वर्ष यह फ़िल्म रिलीज़ हुयी उसे अमिताभ बच्चन का वर्ष कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि 1973 में ही रिलीज़ हुयी ज़ंजीर जिसकी सफलता ने अमिताभ बच्चन को वो ऊंचाइयां बख्शी कि भारतीय सिनेमा का इतिहास ही बदल गया। ज़ंजीर में भी दोस्ती की भावनाओं से भरा एक गीत शेर खान याने प्राण साहब पर फिल्माया गया था, आवाज़ मन्ना डे की, गीत गुलशन बावरा का (जिन्हें इस गीत के लिए BEST LYRICIST का फ़िल्म फेयर अवार्ड भी मिला था) , संगीत कल्याण जी-आनंद जी का। यहाँ गौरतलब बात ये भी है की यह गीत उस साल के बिनाका गीतमाला के वार्षिक पायदान का गीत नम्बर वन भी था :


पर इन सभी गीतों में जो रुतबा 1975 में आई ब्लॉकबस्टर शोले के ये दोस्ती को हासिल है शायद ही किसी और गीत को वह हासिल हो। दोस्ती का एंथम बने इस गीत को गाया था मन्ना डे और किशोर कुमार ने, बोल आनंद बख्शी के और संगीत आर डी बर्मन का:



इसके बाद और ढेर सारी फिल्मों ने दोस्त और दोस्ती के फॉर्मूले को भुनाना चाहा पर दोस्ताना (1980) और याराना (1981) के अलावा कोई फ़िल्म इतनी सफल ना रही, पेश है इन दोनों फिल्म्स के टाइटल गीत :

दोस्ताना (1980) : संगीत लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल , आवाजें - किशोर कुमार और मोहम्मद रफी


याराना (1981) : संगीत - राजेश रोशन, आवाज़ : किशोर कुमार





पर नए मिलेनिम में एक फ्रेश अप्रोच ले कर आई फरहान अख्तर की फ़िल्म दिल चाहता है (2001) ने दोस्ती की नई परिभाषा गढ़ी और फ़िल्म का टाइटल गीत नए ज़माने की युवा पीढी के लिए दोस्ती का नया एंथम बन गया :


इन गीतों के अलावा कुछ और भी गीत हैं जिनमें दोस्ती की मीठी मीठी सी सौंधी महक है, जैसे KK की आवाज़ में ये गीत :


और जूनून के गीत यारों यही दोस्ती है को हम कैसे भूल सकते हैं :


तो ये थे फ्रेंडशिप डे पर मेरे सबसे प्रिय दस दोस्ती गीत, जिन्हें मैं समर्पित करता हूँ अपने सभी दोस्तों को - एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों !

Read more...

टिस्का प्लेटफॉर्म पर

>> Saturday, January 31, 2009

नहीं नहीं तारे ज़मीन पर मे ईशान नंदकिशोर अवस्थी की प्यारी सी परेशान मम्मी टिस्का चोपडा किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नहीं आई हैं। मैं बात कर रहा हूँ बॉलीवुड में उनकी पहली फ़िल्म के विषय में। तारे ज़मीन पर के साथ बॉलीवुड में दूसरी एंट्री करने वाली टिस्का इससे पहले भी दो और नामो के साथ बॉलीवुड में अपनी तकदीर आज़मा चुकी हैं। प्रिया नाम के साथ 1990 में आई फ़िल्म गुलाबी रातें में एक छोटे से रोल के साथ टिस्का ने अपने करियर की शुरुआत की, पर उन्हें सही ब्रेक मिला 1993 में अजय देवगन के साथ, फ़िल्म थी प्लेटफॉर्म। फ़िल्म का एक गीत बड़ा चला था - मैं शमा तू परवाना। खैर गाने चलने के बावजूद न तो फ़िल्म चली, न टिस्का।
आप देखिये फ़िल्म का सबसे चर्चित गीत -


इसके बाद भी प्रिया /टिस्का ने कुछ छोटी बड़ी फिल्मों में छोटे मोटे रोल्स किए, पर तकदीर उनसे रूठी रही। ऐसी ही एक फ़िल्म थी 1994 में आई फ़िल्म बाली उमर को सलाम जिसमें प्रिया ने अपने पूरे नाम प्रिया अरोरा के साथ
नज़र आई कमल सदाना के साथ। फ़िल्म का संगीत था बप्पी लाहिरी का, जो काफ़ी चला मगर फ़िल्म नहीं चली।
फ़िल्म का एक गीत जो खासा चला था -


इसके बाद मणिरत्नम की बॉम्बे और ना जाने ऐसी कितनी फिल्मों में बहुत छोटे छोटे रोल्स निभा कर टिस्का अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान देने लगी। बीच में किए दो तीन टीवी सिरिअल्स पर अब उनका नाम प्रिया या प्रिया अरोरा नहीं टिस्का चोपडा था। फ़िर तो बस टिस्का ने हैदराबाद ब्लूज़ 2 की साथ में की कुछ क्रॉस ओवर फिल्में और Olay का विज्ञापन करके बन गई घर घर में जाना पहचाना नाम।
सफलता अब अधिक दूर नहीं थी। तारे ज़मीन पर में ईशान की परेशान माँ माया अवस्थी का किरदार निभा कर टिस्का बन गई हैं देश की सबसे चहेती माँ।

प्लेटफॉर्म से तारों तक का ये सफर आसान तो बिल्कुल नहीं रहा होगा, पर टिस्का की मुस्कान सारे संघर्षों को धता बताती वैसी की वैसी है, जैसी तब हुआ करती थी।

Read more...

Suraj Zara Aa Paas Aa: Beautiful Shammi Kapoor-Manna Dey Song

>> Tuesday, September 9, 2008

Yesterday I was watching TZP on DVD and the song Bum Bum Bole kind of reminded me of Suraj Zara Aa Paas Aa song from Ujala (1959), protagonist Ramu (Shammi Kapoor) sings this song with/for hungry underprivileged kids. Its very difficult to pen a beautiful and fun-filled positive song like this for such a gloomy scene, but that’s where lyricist Shailendra Sahab creates the magic. Ujala was written by Qamar Jalalabaadi, who himself was a great lyricist, but it were Shailendra & Hasrat Jaipuri who penned the songs for Ujala (Remember Jhoomta Mausam Mast Mahina penned by Hasrat Sahab?).

Normally you see Shammi Kapoor lip-syncing Mohd. Rafi’s voice most of the time, but in this song for a change it's Manna Dey who is providing the playback voice for Shammi...Music is by Shankar-Jaikishan (who are apparently my most favorite composers).


Suraj Zara Aa Paas Aa




(PS. Manna Dey also sung Ab Kahaan Jaaayein Hum for Shammi in this film, another classic song with haunting use of chorus by Shankar-Jaikishan)

Ab Kahaan Jaayein Hum

Read more...

Classic Mehmood Song : Mazarbaan Tu Kuthe?

>> Wednesday, August 27, 2008

Vidooshak left a comment on my last post- Helen: The Golden Girl and asked for a Mehmood post (or that's what I thought). That made me think of a classic Mehmood Song from the movie Sannata which I came across sometime back, Music by none other than Rajesh Roshan Sahab. Have a look and enjoy

Read more...

Helen : The Golden Girl


Came across this beautiful post on the documentary ‘Helen: Queen of The Nautch Girls’ on bollyviewer’s blog . I have been looking for this documentary for a longtime (though going through the only clip I could see its bit snobbish, bollyviewer vouchs for this too) . Unluckily by the time I reached her blog, the videos were removed from youtube (‘due to terms of use violation’ or so they say).

I learnt about this Documentary while reading Helen’s (unofficial) Biography by Jerry Pinto - Helen The Life and Times of An H-Bomb, a book which I bought because I was really interested to know more about Helen Ji & her journey from being a junior artist to becoming an indispensable performer for Bollywood, but sadly the book didn’t had much about Helen but was full with author’s personal and rather biased grudge against the film industry.

IMHO the book would be a better read, if inspite of citing Helen and the characters played by her, one after another just to prove Hindi Film Industry/Film Makers have often used (Roman) Catholic Characters played by her to depict Western Immorality (a topic which I felt was quite irrelevant and inane), Pinto should have narrated Helen’s Career Graph and her personal life; as the book was supposed to be on Helen, not on the writer’s observations of socio-economic infrastructure prevailing in the film industry in 40s & 50s.

Funnily, the book was Helen's Biography and Pinto was more interested in describing how/why her mentor choreographer Peter Lewis (who is singer/composer Leslie Lewis’ father) changed his name to P.L.Raj to survive in a ‘Hindu Chauvinistic’ Film Industry.
(For latecomers P.L.Raj was the guy who choreographed almost all the Classic Helen Hits like O Haseena Zulfonwali (Teesri Manzil 1966), Mungda (Inkaar 1977), Mehbooba (Sholay 1975), Yeh Mera Dil (Don 1978) etc.)

Anyway, much later I came to know that Jerry wrote the book without being able to meet Helen as she wasn’t interested in a book on her life.

There are two documentaries on Helen, where one can try to catch a glimpse of her off-screen persona but sadly both of these are not available in India.

  1. Merchant Ivory’s Documentary Helen: Queen of the Nautch Girls (which was shot & produced while shooting for Bombay Talkie (1970), it was distributed as an additional feature with Bombay Talkie DVD, sadly Indian DVD Version doesn’t have this Documentary)
  2. Nasreen Munni Kabir’s Helen: Always in Step , in which she was interviewed by Khalid Mohamed (and I have read somewhere Jerry himself saying – “it is clear that she did not enjoy playing herself in front of the camera (in Helen:Always in Step ), even though she comes across as warm and charming and unaffected.”).

After a long search on youtube I found this clip from Helen: Queen of the Nautch Girls, enjoy:





PS: If I remember correctly in the year 2000 there was this show called Helen: The Golden Girl, where all her celebrated hits were performed by actresses like Raveena, Isha Koppikar, Urmila etc. Listen to the original Helen Tracks they performed on here.

Read more...

Bollywood Culture

>> Tuesday, August 26, 2008

I’ve been contemplating the idea of starting a new blog on Hindi Cinema popularly called Bollywood and another blog on Indian Comic Books for a while. Yayawar Ki Diary (my other blog) has posts on Bollywood & Comics, but sometimes I have thoughts or trivia that can only be shared on a Dedicated Blog. So starting this one dedicated to Bollywood.

In India nothing sells like Bollywood. It’s a cult, it’s a culture in itself. Even if some intellectuals will refuse to accept Bollywood as a culture, it has been accepted universally. Have a look at this Video from ‘So You Think You Can Dance’ where Semi-Finalist couple Joshua & Katee perform a dance style that they call The Bollywood Dance.

They think Bollywood Dance is a dance form from India. It was funny but true (atleast for me) Bollywood as a culture has its own ‘Cultural Dance’. May be some people will discard it as Latka-Jhatka, so whenever a Shakira asks Farah Khan to help her getting her Latka-Jhatkas right or a Nicole Kidman dances to the beats of Chhamma Chhamma in Moulin Rouge! Bollywood is acknowledged as a cultural connotation to India & Indian Culture.

What do you say???

Read more...

  © Blogger template Werd by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP